श्री राधेश्याम आर. मोरारका महाविद्यालय में 2 जनवरी से मिड-टर्म परीक्षाएँ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री राधेश्याम आर. मोरारका महाविद्यालय में मिड-टर्म परीक्षाओं का आयोजन 2 जनवरी 2026 से किया जाएगा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर 2 जनवरी से सेमेस्टर प्रथम, 3 जनवरी से सेमेस्टर तृतीय तथा 5 जनवरी से सेमेस्टर पंचम की मिड-टर्म परीक्षाएँ आयोजित होंगी। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर 6 जनवरी से सेमेस्टर प्रथम तथा 7 जनवरी 2026 से सेमेस्टर तृतीय की परीक्षाएँ संपन्न करवाई जाएँगी। परीक्षाओं की समय-सारिणी से संबंधित समस्त जानकारी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि मिड-टर्म परीक्षाओं में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बिना वैध कारण के अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है तथा उन्हें आगामी परीक्षाओं से वंचित भी किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा में उपस्थित होकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!