DST टीम टोंक की साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): DST टीम टोंक द्वारा देर रात निवाई थाना क्षेत्र में दबिश देकर तीन साइबर अपराधियों को डिटेन किया गया। आरोपियों से मोबाइल एटीएम कार्ड अपाचे आरटीआर पावर बाइक को जप्त किया गया। पुलिस थाना निवाई पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध साइबर क्राइम की धाराओं में प्रकरण पंजीकृत किया गया। आरोपीगण अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप, फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक, सेक्सटारशन के माध्यम से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनता को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी का काम पिछले 4 वर्षों से कर रहे थे। निवाई थाना क्षेत्र में आरोपी एक वर्ष से शिवाजी कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे। DST की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आरोपी सलमान पुत्र बाबू, जाति मुसलमान, उम्र 20 साल निवासी जामडोली, पुलिस थाना बरौनी, खुशीराम चौधरी पुत्र खेमराज, उम्र 19 साल, निवासी मोटूका, पुलिस थाना बरौनी, विजय रज पुत्र देवा लाल सैनी, उम्र 18 साल, निवासी गणेश नगर पुलिस थाना निवाई को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!