नवीन गाड़िया सिंगापुर के सौजन्य से राजकीय विद्यालय इस्लामपुर की छात्राओं को कंबल वितरण सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पूर्व श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में नवीन गाड़िया सिंगापुर के सौजन्य से बुधवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शिवचरण पुरोहित एवं दिवाकर शर्मा ने बताया कि गाड़िया सिंगापुर के सौजन्य से सेठ रामकुमार सोमानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्लामपुर में कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं एवं आंगनबाड़ी के बच्चों तथा सहायक कर्मचारियों को कंबल और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। संस्था के उप प्रधानाचार्य श्री कार्तिकेय एवं कार्यक्रम की प्रेरक श्रीमती रुक्मणि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक तथा उपस्थित स्टाफ ने इस कंबल वितरण कार्य में भरपूर सहयोग किया। जानकारी देते हुए श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शिवचरण पुरोहित तथा दिवाकर शर्मा द्वारा श्री कार्तिकेय उप प्रधानाचार्य एवं श्रीमती रुक्मणि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक का दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!