लीडरशिप अवार्ड समारोह में महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0




जयपुर: इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा आगामी 4 जनवरी को एक भव्य लीडरशिप अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल ने जयपुर की महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर को उनके निवास स्थान पर जाकर शिष्टाचार भेंटकर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर के कर-कमलों द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान इंद्रा बंसल ने लीडरशिप अवार्ड समारोह की कार्यक्रम रूपरेखा, उद्देश्य एवं सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समारोह समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें आगे प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर ने इंद्रलोक फाउंडेशन के समाजसेवी प्रयासों की सराहना करते हुए निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर संस्था के सहयोगी महेंदर वर्मा भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!