निवाई (लालचंद सैनी): अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक जयपुर में मांगों को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रबोधक संघ, शिक्षक संघ सियाराम, लैब टेक्नीशियन नर्सेज, राजस्थान ग्रामीण जनता जल योजना, विद्यालय सहायक, पंचायत शिक्षक संघ, आंगनबाड़ी संघ, सर्व दिव्यांग कार्मिक, जन संघर्ष समिति, राजस्थान काउंसिल आफ डिप्लोमा इंजीनियर, राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ, एनिमल संघ, राजस्थान पशु मित्र संघ, नॉन शिक्षक संघर्ष समिति, अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला पर्यवेक्षक संघ, राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेशभर के कर्मचारियों के लगभग 55 घटक दलों ने मांगों को लेकर भाग लिया। जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड, महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार, महेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की 21 सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर वार्ता की। जिस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में बजट सत्र से पूर्व प्रत्येक संवर्ग के मांगपत्र पर वार्ता करके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि बजट सत्र से पूर्व समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कर्मचारियों द्वारा आन्दोलन किया जाएगा।
3/related/default