वीएमओयू: प्रबंध मंडल की 113वीं बैठक में हुए कई फैसले

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की 113वीं बैठक मंगलवार को जयपुर स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केन्द्र पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर बीएल वर्मा ने की। इसमें सुखाड़िया विवि के पूर्व कुलगुरू प्रोफेसर जेपी शर्मा (आनलाइन), राजस्थान विवि की प्रोफेसर सुमिता कच्छावा, इग्नू के प्रोफेसर नवल किशोर (आनलाइन), संभागीय आयुक्त कोटा (आनलाइन), संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा ग्रुप 4 प्रोफेसर मुकेश शर्मा (आनलाइन), प्रोफेसर बी अरूण कुमार, प्रोफेसर सुबोध कुमार, डा.दिलीप कुमार शर्मा आदि हुए। बैठक का संचालन कार्यवाहक कुलसचिव व नियंत्रक वित्त डॉरवा अग्रवाल ने किया। बैठक में प्रबंध मंडल की 112वीं बैठक के कार्यवाही विवरण, विद्या परिषद की 72वीं बैठक के कार्यवाही विवरण, आयोजना मंडल की 19वीं बैठक का कार्यवाही विवरण तथा वित्त समिति की 70वीं बैठक के कार्यवाही विवरण का अनुमोदन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय में खेल बोर्ड के गठन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई और कुलगुरू को इसके गठन के लिए अधिकृत किया गया। बोर्ड ने पीएचडी की प्रक्रिया में आंतरिक शिक्षकों को मानदेय दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा विश्वविद्यालय में चार भवनों के निर्माण को अच्छा कदम बताते हुए सदस्यों ने इसे भी मंजूर किया। इसमें अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए भवन, भारतीय ज्ञान परंपरा केन्द्र के लिए भवन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के भवन तथा छात्र-छात्राओं के लिए ट्रांजिट हास्टल का निर्माण शामिल है। ईएमपीसी में सर्वर की खरीद के लिए 3 करोड़ की राशि आवंटित किए जाने पर मुहर लगाई गई। सहायक कर्मचारियों के मामले में सदन को अवगत कराया गया कि जो कर्मचारी कोर्ट केस वापस ले रहे हैं उनकी वेतन विसंगति सरकार के नियमानुसार दूर की जा रही है। अग्रिम राशि आवंटन के मामले में कहा गया कि परीक्षा समाप्त होने के तीन महीने के अंदर राशि का समायोजन करा दिया जाए। वित समिति में प्रो.कमल कुमार मिश्रा और प्रो.बी. अरुण कुमार की नियुक्ति को भी बोर्ड ने मंजूरी दी। अतिरिक्त कुलसचिव की नियुक्ति के मामले में बोर्ड ने कहा कि पूर्व में राज्य सरकार को जो पत्र लिखे गए हैं उनका जवाब मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाए। बैठक आसन को धन्यवाद देने के साथ संपन्न हुई।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!