जयपुर: रोटरी क्लब, जयपुर अशोक के वार्षिक चुनाव परिणाम क्लब मीटिंग में घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी पीडीजी अजय काला ने बताया की आगामी वर्ष 2026–27 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया होंगे। टीम अशोक के रूप में कार्यरत होगा क्लब नेतृत्व रो. डॉ.भवानी शंकर मिश्रा संभालेंगे।
काला ने पंकज गुप्ता को दो वर्ष बाद के अध्यक्ष पर निर्वाचन की एवं नवीन टीम की घोषणा की।
*घोषणा के अनुसार*
* रो. डॉ. भवानी शंकर शर्मा को वर्ष 2026–27 के लिए क्लब अध्यक्ष चुना गया है।
* रो. जय शर्मा वर्ष 2027–28 में अध्यक्ष पद संभालेंगे।
* रो. पंकज गुप्ता वर्ष 2028–29 में अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
आगामी वर्ष 2026–27 के लिए क्लब सचिव पद रो.अनुज भगेरिया नियुक्त किए गए हैं, जबकि क्लब के कार्यकारी सचिव (Executive Secretary) के रूप में रो.
आलोक अग्रवाल की घोषणा की गई।
*क्लब के उपाध्यक्ष (Vice Presidents)*
रो. कमल समोदिया
रो. संदीप भगेरिया
*क्लब के नए निदेशक मंडल (Club Directors)*
कमल टोंगिया, मनोज बंसल, डॉ.संजीव शर्मा, प्रदीप कोठारी, राजेश शर्मा, राजू मंगोड़िवाला, विनोद गुप्ता, चंद्रेश एवं जस्मीत नागर, बिमल साबू।
*क्लब के कोषाध्यक्ष* (Treasurer) पद हेतु रो. विशाल बंका का चयन किया गया है।
यह नई टीम 1 जुलाई से विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेगी, जो रोटरी इंटरनेशनल के मानकों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप है। रोटरी क्लब, जयपुर अशोक की स्थापना वर्ष 1989 में हुई थी और यह प्रतिष्ठित क्लब आज अपने 36 वर्षों के सफल सेवा–इतिहास के साथ समाजसेवा, मानवीय परियोजनाओं तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।अनेक बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जयपुर अशोक ने रोटरी फाउंडेशन में सर्वाधिक धन राशि प्रदान की है।