एनएचएम संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा/जयपुर: ऑल राजस्थान एनएचएम प्रबंधकीय महासंघ कोटा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्य संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में यूनियन द्वारा सरकार को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए 5 दिन का समय दिया है। यूनियन के महामंत्री नवीन जैन, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर ने बताया कि राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट हायरिंग तू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत 4518 पदों पर पात्र कर्मियों के नियमितीकरण के प्रक्रिया चिकित्सा विभाग द्वारा पूरी किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। यूनियन ने दो मुख्य मांगे रखी है, पात्र कर्मियों का अभिलंबन नियमितीकरण और RGHS राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम का लाभ शुरू करना। ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि अगले 5 दिनों में सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया या सकारात्मक वार्ता नहीं की तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होगा। कर्मियों का कहना है कि उन्होंने जीवन के 18 से 20 साल इस आशा में सेवा दी है कि उन्हें नियमित किया जाएगा लेकिन वर्तमान तक उनकी अनदेखी सामाजिक सुरक्षा के खिलाफ है। ज्ञात हो कि 4518 पद, जो चिकित्सा विभाग में कार्यरत है, उनके हड़ताल पर जाने या अन्य कोई कदम उठाने पर चिकित्सा विभाग के कई मुख्य कार्य सुचारू रूप से चलाने में बाधा आएंगी और जन मानस स्वास्थ्य सेवाएं लेने में परेशानी का सामना करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!