जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.राजीव शर्मा सांगानेर ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात कर हिण्डौन-महवा क्षतिग्रस्त रोड़ की मरम्मत व फोर लेन करने के मामले में अवगत कराया है। गौरतलब है कि महवा से करौली को जोडने वाले इस प्रमुख रोड की वर्तमान हालत बहुत खराब है और जर्जर स्थिति में है, जिससे आम जनता को रोज निकलने में भारी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद टोल भी वसूला जा रहा है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.राजीव शर्मा ने सीएम से मिलकर और ज्ञापन देकर अवगत कराया है। इस पर सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
3/related/default