पुजारी सेवक महासंघ की झुंझुनू जिले की बगड़ शाखा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0
                        

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुजारी सेवक महासंघ की झुंझुनू जिले की बगड़ शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विस्तार करते हुए एक मीटिंग का आयोजन श्री रिद्धि सिद्धि हनुमान मंदिर, बगड़ के प्रांगण में रखा गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलजारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष विप्रसेना झुंझुनू, महेश बसावतिया विप्र सेना प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला संयोजक पुजारी सेवक महासंघ, रामचंद्र पाटोदा, जिला महामंत्री पुजारी सेवक महासंघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु शर्मा ने की। अतिथियो ने पुजारी सेवक महासंघ के बारे में विस्तार से सभी को बताया। कार्यकारिणी में शशिकांत शर्मा उपाध्यक्ष, कपिल व्यास उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष, अमित स्वामी मंत्री, संदीप शर्मा महामंत्री, मनोज सहल मीडिया प्रभारी, मोहन स्वामी कार्यालय प्रभारी, दीपक सहल प्रचार मंत्री, संरक्षक सदस्य रमाकांत शर्मा, अवधेश ओझा, गौरी शंकर पुजारी रिद्धि सिद्धि हनुमान मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निम्न सदस्य उपस्थित रहे जिनमे अनिल शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, विनोद शर्मा, राजेंद्र चौमाल, पुरुषोत्तम स्वामी, शिवकुमार स्वामी, मनोज व्यास, अजीत भार्गव, सुशील पुरोहित, पूरणमल शर्मा, अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने आभार व्यक्त किया।संचालन संदीप शर्मा ने किया‌।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!