एसकेआईटी छात्रों के लिए रॉ एंड रेयर स्टार्टअप एवं मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी के ज्ञान मंदिर ऑडिटोरियम में 1 सितंबर 2025 को रॉ एंड रेयर की ओर से एक विशेष स्टार्टअप एवं मार्केटिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उद्यमशीलता की बारीकियों से परिचित कराना, स्टार्टअप निर्माण की प्रक्रिया को समझाना तथा मार्केटिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर ज्ञान प्रदान करना था। कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क रही, जिसमें छात्रों को संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र, विचारों के आदान-प्रदान का अवसर तथा व्यावसायिक प्रस्तुति (पिचिंग) की कला का प्रशिक्षण दिया गया। इस मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचारों को आत्मविश्वासपूर्वक प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त हुआ। इस आयोजन में Arv Media टीम से आर्यन (CEO), अक्षी, कार्तिकेय, ऋतिका एवं तनिष ने अपनी विशेषज्ञता साझा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स केशवी खंडेलवाल, काजल शर्मा, लक्ष्य भंडारी और गौतम बंसल द्वारा किया गया। वहीं फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ.मुकेश अरोड़ा (इनक्यूबेशन सेल) और अजय धनोपिया ने संपूर्ण आयोजन को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान प्रस्तुत उत्कृष्ट व्यावसायिक विचारों में से सर्वोत्तम को ₹20,000 का नगद पुरस्कार आगामी राउंड में प्रदान किया जाएगा, जिससे छात्रों का उत्साह और रचनात्मकता और अधिक प्रबल हुई। इस कार्यक्रम ने एसकेआईटी विद्यार्थियों में स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया तथा उन्हें व्यावसायिक कौशल विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!