शाहपुरा/जयपुर (ओम प्रकाश टेलर): धार्मिक नगरी त्रिवेणीधाम शाहपुरा जयपुर में स्थित श्री स्वामी समाज धर्मशाला में समाज समिति के द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र स्वामी सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्वामी समाज समिति त्रिवेणी धाम उपाध्यक्ष, युवा नेता श्रवण स्वामी रामपुरा ने बताया की समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त व उच्च डिग्रीयो में सिलेक्ट एवं अनेक सरकारी सेवाओं व खेलकूद विभागों में चयनित समाज की 411 प्रतिभाओं को और समाज के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री स्वामी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वामी थे, जिन्होंने कहा कि समाज के उत्थान व शिक्षा पर जोर देकर एवं राजनेतिक क्षेत्र में आगे आकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बताया कि समाज में ऐसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए, जिससे शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ती रहे एवं उन्होंने श्री स्वामी समाज उत्थान समिति की वेबसाइट का भी शुभारंभ त्रिवेणी धाम समिति व वहां पर उपस्थित समाज के लोगों के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि किशोरदास स्वामी व श्री स्वामी समाज उत्थान समिति के उपाध्यक्ष रामजीलाल स्वामी, कानदास स्वामी थे। समारोह के बाद बैठक में समाज सुधार पर व समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने, समाज में व्याप्त कुरितियो को मिटाने, बालिका शिक्षा पर जोर देने एवं त्रिवेणी धाम में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन करने पर चर्चा की गई व अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें मुकेश स्वामी को अध्यक्ष चुना गया। समारोह में मंच का संचालन मुरारी लाल स्वामी ने किया। कार्यक्रम में समिति संरक्षक सूरजमल स्वामी बिडियो, व्यवस्थापक कंपाउंडर कैलाश स्वामी, एडवोकेट नवल किशोर स्वामी, स्वामी बचत घर प्रबंधक रोहिताश स्वामी, हनुमान स्वामी, सरपंच कृष्ण स्वामी, युवा उड़ान टीम संयोजक हरिद्वारी स्वामी, केएल स्वामी, सुपरवाइजर लालचंद स्वामी, ट्रांसपोर्टर शिंभू स्वामी, ठेकेदार श्रवण स्वामी, मालीराम स्वामी जाजोद, मास्टर गोविंद स्वामी, बजरंग स्वामी, दिनेश स्वामी, कैलाश स्वामी, गोपाल स्वामी, ख्यालीराम स्वामी, बनवारी लाल स्वामी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
त्रिवेणी धाम में श्री स्वामी समाज संस्था के द्वारा 411 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान*
By -
September 01, 2025
0
Tags: