उदयपुर (श्रीराम इंदौरिया): सेक्टर 14 स्थित नेला तालाब के पश्चिम छोर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत णमोकार सेवा संस्थान द्वारा वीरांगना अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सघन वन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश जैन, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी, मुख्य वक्ता अनिल मेहता, सघन वन संयोजक राजेन्द्र जैन थे। णमोकार सेवा संस्थान द्वारा समाजसेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदित चौबीसा को "णमोकार वृक्षम सम्मान" मोमेंट एवं उपरणा ओढ़ा कर अलंकृत किया गया। उदित चौबीसा लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण अभियान, तुलसी पौधा वितरण, गौ सेवा जैसे अनेक कार्य, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण निगम द्वारा किया गया।
णमोकार सेवा संस्थान द्वारा उदित चौबीसा को "णमोकार वृक्षम सम्मान" से किया गया अलंकृत
By -
September 01, 2025
0
Tags: