किसान की बेटी ने नीट परीक्षा में की सफलता अर्जित

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): डॉक्टर के गांव से पहचाने जाने वाले ग्राम शुक्लावास में एक किसान की बेटी मौसम यादव ने सुविधाओं के अभावो में भी कड़ी मेहनत और परिश्रम करके नीट परीक्षा 2025 में सफलता अर्जित करके परिवार और गांव का नाम रोशन किया हैं। मौसम ने कहा, "वह रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी। वह डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने ऑल इंडिया ओबीसी वर्ग में 9749रैंक हासिल की है। पिता तेजपाल यादव किसान हैं। वे खेती से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौसम ने प्रथम प्रयास में असफल होने के बाद हार नहीं मानी और दूसरी प्रयास में उन्होंने यह सफलता अर्जित कर ली। भारतीय सेना से रिटायर्ड मौसम के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि मौसम का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। गौरतलब है कि इस गांव में लगभग 60 छात्र डॉक्टर हैं, जिनमें अधिकांश के पिता किसान हैं। मौसम की सफलता से गांव में हर्ष का माहौल हैं। इस अवसर पर सरंपच सचिन यादव, समाजसेवी राधेश्याम यादव, डॉ.महिपाल यादव, भामाशाह धर्मवीर यादव सहित अनेक लोगों ने बधाई प्रेषित कर उनकी उज्जवल भविष्य कि कामना की हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!