वदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, गुंता, बानसूर में कार्यकम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली-बहरोड़: राज्य सरकार द्वारा आयोजित हो रहे वदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अर्न्तगत कुषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र गुंता, बानसूर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में फार्म पौण्ड, सिंचाई पाईप लाईन, फव्वारा, ड्रिप की जारी प्रशासनिक स्वीकृतियां संबधित किसानों को वितरित की गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, जैविक खेती, विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।
केन्द्र में सूक्ष्म सिंचाई संयत्रों, मिलेटस उत्पादों की प्रर्दशनी लगाई गई। मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र गुंता, बानसूर द्वारा खेती में किये जा रहे नवाचारों, फार्म पौण्ड, ड्रिप सिंचाई संयत्रों, फसल प्रर्दशन, पशुपालन संबधी कार्यों का अवलोकन कराया गया। साथ ही किसानों को खेती के संबध में समस्याओं का समाधान किया कराते हुये जल का संरक्षण करने के तरीकों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियो कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों, प्रगतिशील किसानों, किसानों कृषि विज्ञान केन्द्र, गुंता, बानसूर के वैज्ञानिकों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में मोरिंगा के पौधौ का रोपण भी किया गया।
संयुक्त निदेशक ने किसानों को आवहान किया कि जल का संरक्षण करने हेतु किसान अधिकाधिक संख्या में खेत का पानी खेत में ही रोकने व इसका उपयोग फसलों को सिंचाई के लिये करने के लिये खेत में विभाग द्वारा चलाई जा रही कच्चा या पक्का फार्म पौण्ड योजना का लाभ उठायें। इस हेतु कृषि विभाग के कार्मिक से सर्पक कर राज किसान पोर्टल पर आवेदन करे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!