नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों ने विधायक निवास पहुंचकर जताया विधायक रामसहाय वर्मा का आभार, 100 किलो की माला पहनाई

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों के साथ महावीर कॉलोनी स्थित विधायक निवास पहुंचे। जहां पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी व पीपलू मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रामसहाय वर्मा का 101 किलो फूलों से बनी हुई माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने विधायक को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं व निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक आम कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रति आने वाले निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में निस्वार्थ पारदर्शी रूप से क्षेत्र में फिर से भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन के लिए जो योजनाएं लागू कर रखी हैं, उनका घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को अधिक से अधिक आम जनता तक लाभ दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक वर्मा ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान जिला मंत्री अंकुर गुप्ता, जयपुर नगर निगम पार्षद अंकित वर्मा, मोहित चंवरिया, सियाराम शर्मा, संजय अग्रवाल, जितेंद्र धारवाल, जीतू विजयवर्गीय, पार्षद रामविलास बलाई, रामनारायण कुमावत, संजय सिरस, राजू मालावत, बिट्टू बना, आशु गोड, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!