निवाई (लालचंद सैनी): ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का वन्दन अभिनन्दन करने के लिए शहर में 26 मई को सुबह 8 बजे कंकाली माताजी के मंदिर से भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी द्वारा तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे कंकाली माताजी के मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा रवाना होकर चौहटी बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए बड़े बाजार, पटेल रोड व बस स्टैंड होते हुए गांधीपार्क पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में निवाई पीपलू विधान सभा के पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, व्यवसायी एव कर्मचारी शामिल होकर भारतीय सैनिकों का पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का समूल नाश करने की उपलब्धि पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
3/related/default