झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा झुंझुनू की युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पद पर ललित जोशी की नियुक्ति की गई है। जिला मुख्यालय स्थित पुरोहितों की बगीची में आयोजित बैठक में ललित जोशी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक में महासभा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बासोतिया मुख्य अतिथि थे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देवराला ने की। एडवोकेट पंकज पचलंगिया, जयपुर शहर अध्यक्ष वेदांत भारद्वाज, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष ताराचंद जोशी, कांति प्रसाद पुजारी, उमाशंकर महमिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए विजय बासोतिया ने कहा कि संगठित रहने से ही कोई भी समाज सही मायने में आगे बढ़ सकता है। समाज के प्रति समर्पित लोगों को दायित्व सौंपने से यह समझा जा सकता है कि समाज की बेहतरी के लिए काम होगा। महासभा के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पचलंगिया ने कहा कि समाज में राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए लड़ना होता है, अगर लड़ोगे तो हक हासिल होगा नहीं तो हमेशा पिछड़े हुए ही रहना होगा।
बैठक को गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, ललित जोशी, उमाशंकर महमिया और विकास शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव शिवचरण पुरोहित ने जिले में महासभा द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में झुंझुनूं शहर में गौड़ ब्राह्मण समाज के परिवारों की गणना करने वाली टीम के सदस्य जिला मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, राम अवतार शर्मा, सुरेन्द्र भीमसरिया को भी सम्मानित किया गया।