कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): सताईसा राजपूत सभा भवन द्वारा रविवार को राजपूत सभा भवन पावटा में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभा के संरक्षक हरिसिंह खेलना द्वारा भगवान सिंह रोलसाहबसर के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सताईसा राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व जिला पार्षद धूड़ सिंह शेखावत, महामंत्री जगदीश सिंह कारौली, पूर्व अध्यक्ष कल्याण सिंह, भगवान सिंह प्रागपुरा, नरपत सिंह पावटा, दीप सिंह बड़नगर आदि ने भगवान सिंह रोलसाहबसर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर करतार सिंह तुलसीपुरा, बंटी सिंह भौनावास, नरपत सिंह राजनौता, महावीर सिंह जोधपुरा, ओम सिंह पाथरेड़ी, सवाई सिंह खेलना, राजवीर सिंह राजनौता, नंद सिंह, कंवर पाल सिंह भौनावास, विनोद सिंह खेलना समेत अन्य मौजूद रहे।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
By -
June 15, 2025
0
Tags: