बानसूर (रमाकान्त शर्मा): जैसे जैसे गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही हैं, वैसे वैसे कस्बे सहित आसपास के इलाके में पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि खाना पूर्ति के लिए विभागों की मीटिंग लेकर अपनी बचाने में लगे रहते हैं। हाल ही कस्बे के वार्ड नंबर 23 में पेयजल संकट गहरा रहा है। पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि पानी की समस्या से निजात पाने के लिए उन्हें सुबह 3 बजे उठना पड़ता है। इसके बावजूद उनके वार्ड में पानी नहीं पहुंचता। विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि हर गर्मी में यह समस्या सामने आती है। विभाग इसका स्थाई समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगें। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता विजय मीरवाल ने कहा कि इससे पहले वार्ड से कोई शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सप्लाई के दौरान मौके पर जाकर जांच की जाएगी। अगर कहीं रुकावट मिली तो तुरंत समाधान किया जाएगा।
भीषण गर्मी में कस्बे में पेयजल संकट, ग्रामीणों में जलदाय विभाग के कार्यालय में फोड़े मटके
By -
May 22, 2025
0
Tags: