अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित समारोह के आय-व्यय का ब्यौरा किया प्रस्तुत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): डाक बंगला में छीतरमल गंगवाल की अध्यक्षता में अंबेडकर विचार मंच की बैठक आयोजित हुई। संचालन कर रहे महामंत्री हेमराज वर्मा नानेर ने बताया कि बैठक में अंबेडकर विचार मंच के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद बैरवा ने अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित समारोह के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में एवं पूर्व में प्राप्त नकद राशि शेष है, वह राशि 31 मई तक अंबेडकर विचार मंच में जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन व्यक्तियों के पास रसीद की राशि बाकी है वह संस्था के खाते में या अंबेडकर विचार मंच के कोषाध्यक्ष को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते है। सभी सदस्यों ने प्रस्तुत आय व्यय का अनुमोदन किया। सूर्यप्रकाश कंवरिया ने बताया कि अंबेडकर विचार मंच की केश बुक की सोशल ऑडिट करने के लिए सदस्यों की कमेटी गठित की गई। जिसमें पंचायत समिति के सहायक अधिकारी चिरंजीलाल बैरवा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी लोकेश वर्मा व मोहनलाल सालोदिया को सोशल ऑडिट अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान शंकर लाल हाथीवाल, छीतरमल गंगवाल, रमेशचंद मीणा ने बताया कि 15 जून तक अंबेडकर विचार मंच की नवीन कार्यकारिणी गठित की जाए। बैठक में अध्यक्ष कमलेश किराड़, महामंत्री हेमराज वर्मा, रमेशचंद बैरवा, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद बैरवा, रवि वर्मा, रामगोपाल सेवालिया, बाबूलाल कंवरिया व कैलाशचंद बैरवा ने भी विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!