बानसूर (रमाकान्त शर्मा): कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेश बागड़ी के नेतृत्व में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अम्बेडकर सर्किल से शुरू होकर नारायणपुर रोड़ तक पहुंची। इस दौरान कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को सराहा। ऑपरेशन सिंदूर में सेना की सफलता का विशेष उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि यह आयोजन सीमा पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से सैनिकों के प्रति कृतज्ञता दिखाने का आग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना लेकर विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता जगदीश देवड़ा, विजय शाह व तिरंगे का अपमान करने वालें विधायक बाल मुकुंदाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजेश बागड़ी, रजनीश पुरोहित, सीमांत पटेल, दुलीचंद सोलंकी, हंसराज योगी, देशराज रावत, राजेन्द्र गुर्जर, धर्मसिंह, अशोक बागड़ी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें।
3/related/default