बानसूर की लाडो मोनिका गुर्जर ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

AYUSH ANTIMA
By -
0


बानसूर (रमाकान्त शर्मा): निकटवर्ती ग्राम देवशन की 19 वर्षीय मोनिका गुर्जर ने एनसीसी की टीम के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया हैं। मोनिका की टीम में 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल थीं। टीम ने 18 मई को सुबह 4:45 बजे 8,848 मीटर की ऊंचाई पर यह उपलब्धि हासिल की हैं। मोनिका जयपुर के महारानी कॉलेज में एनसीसी कैडेट हैं। उन्हें माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए विशेष रूप से चुना गया था। टीम को जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 अप्रैल को टीम को तिरंगा सौंपकर अभियान के लिए रवाना किया था। इस उपलब्धि से देवशन गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मोनिका को इस सफलता के लिए बधाई दी है। यह जानकारी मोनिका के भाई संदीप गुर्जर ने साझा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!