झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता पवन मावंडिया को राजस्थान सरकार ने राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुन्दन रंगा ने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) के गठन का आदेश जारी किया है, जिसमें पवन मावंडिया को आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस आयोग में सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन लाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मोहन भाटीवाल, प्रो.राजेन्द्र कस्वा और पूर्व विधायक श्रीपाल मूण्ड को भी सदस्य बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार द्वारा झुंझुनूं जिले से की गई यह पहली राजनीतिक नियुक्ति है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पवन मावंडिया को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पवन मावंडिया ने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके। यह नियुक्ति मावंडिया की संगठनात्मक क्षमता और मुख्यमंत्री के साथ उनकी करीबी को भी दर्शाती है।
भाजपा नेता पवन मावंडिया को भजन लाल सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, ओबीसी आयोग में मनोनीत, झुंझुनूं से पहली राजनीतिक नियुक्ति
By -
May 27, 2025
0
Tags: