झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 26 मई, वार सोमवार, पूज्य साध्वी राज राजेश्वरी बाईसा का हरिहर श्री जगन्न धाम संत आश्रम पचेरी कलां में प्रातः सर्वप्रथम गऊ पूजन, मंदिर में रुद्राभिषेक, यज्ञ, कीर्तन एवम् सुबह से शाम भक्तो को भोजन प्रसाद, सायकल सात्विक केक प्रसाद व द्वीप प्रज्वलित कर गुरुकुल के ब्रह्मचर्यों द्वारा सनातनी वैद मंत्रोच्चारके साथ मनाया। बाईसा के जन्मोत्सव की खुशी में आश्रम स्थित गौशाला में गोमाताओ के किए बड़ा कूलर आश्रम द्वारा भेंट किया गया तथा घटते पेड़ व पर्यावरण संरक्षण के किए आश्रम में 1 पीपल, 1 बरगद का पेड़ लगाकर जन्मोत्सव की यादों को संजोया गया, वहीं आश्रम की शाखा निःशुल्क गौ चिकित्सालय जखोड़ा में भी जन्मोत्सव गौमाता को 1 किवंटल तरबूज खिलाकर मनाया गया।
3/related/default