झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वार्ड नंबर 54 में सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम मंड्रेला रोड पर स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना की। पुजारी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सत्यवान सावित्री की जो कथा इस पर्व पर सुनाई जाती है और सुनी जाती है, उसकी यह मान्यता है कि जिस प्रकार से सावित्री अपने पति को यमराज से भी छुड़ा कर ले आई थी, उसने वटवृक्ष की पूजा करके और पीपल देवता की पूजा करके यह सिद्धि प्राप्त की थी। उसने तपोबल प्राप्त किया था, जिससे अपने पति को यमराज से भी छुड़ा लिया। इस पर्व पर सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है एवं उनके स्वस्थ और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
3/related/default