भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्व समाज द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक डाक बंगले पर आयोजित की गई। रमाकांत शर्मा ने बताया कि बैठक में टोंक में सर्व समाज द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में 20 मई को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में विधायक राम सहाय वर्मा ने अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान किया। विधायक ने इसके बाद विधानसभा क्षेत्र निवाई पीपलू में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अधिकतम उपस्थिति के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा, यात्रा समन्वयक रमाकांत शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पूर्व प्रधान ममता जाट, बद्री शर्मा, केदार चौधरी, योगेंद्र सिंह नाथावत, विजय मनोहरिया, भाजपा शहर मंडल महामंत्री करणसिंह राजावत, नितिन जैन, हनुमान चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, हनुमान गुर्जर, चिरंजी लाल, पार्षद रामबिलास बलाई, शिवराज गुर्जर, राकेश शर्मा, रामगोपाल सेवलिया, जितेंद्र धारवाल सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!