जयपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) ने घोषणा की। बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि सात करोड़ व्यापारियों को आदेश दिया है कि तुर्की और अजरबैजान से किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं करें। बीयूवीएम ने यह भी घोषणा की है कि भारत के सात करोड़ व्यापारियों में से एक भी व्यापारी पर्यटन के लिये इन दोनों देशों में नहीं जायेगा। इन देशों से पूर्ण बायकॉट रहेगा। पड़ौसी देशों के लिए सहयोग की भावना के साथ उनको हमेशा सरसब्ज देखना चाहते हैं पर यदि कोई पड़ौसी भारत को आँख दिखाता है तो आप उसे सबक सिखाने में पीछे नहीं रहते। पहलगाम काण्ड के बाद विश्व ने भारत द्वारा पाकिस्तान के लिए की गयी कार्यवाही को नत मस्तक होकर स्वीकार किया है। तुर्की और अजरबैजान के व्यापार व्यवहार को देश ने नकार दिया है।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल हर प्रान्त में अपनी सुदृढ़ संस्थाओं के साथ 7 करोड़ व्यापारियों के मजबूती से साथ है। देश हित में व्यापारी सोच को शुद्ध कर मानव मात्र की सेवा के संकल्प के साथ व्यापार और उद्योग के विकास के पथ को भविष्य वक्ता बनाता रहा है। यह संस्था श्याम बिहारी मिश्र के दिखाए पगडंडी पर तेजी से दौड़ रही है।