निवाई (लालचंद सैनी): सिकोईडीकोन संस्था द्वारा टोंक जिले में जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में न्याय तक पहुंच परियोजना संचालित की जा रही है। परियोजना के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत चैनपुरा सहित कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह नहीं करने और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संस्था प्रधान अनिता शर्मा ने बताया कि सिकोईडीकोन संस्था एक महत्वपूर्ण संगठन है जो बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा व उनके सुरक्षित विकास के लिए कटिबंध है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा संचालित अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को बाल युवा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना व बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना है एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए सजक बनाना है। लोगों ने संस्था के प्रयास की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस तरह के सामाजिक पहल के माध्यम से हम सभी मिलकर बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ सकते हैं और समाज में सामाजिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
3/related/default