अलवर ): गोपालन संवर्धन एवं गौ सुरक्षा कानून पर राष्ट्रीय गोधन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक विजय खुराना के सानिध्य में विचार गोष्ठी का आयोजन श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान एवं बीएड कॉलेज गांधी नगर, स्कीम नंबर 8 के ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। राष्ट्रीय गौधन महासंघ के अध्यक्ष दिल्ली से आए जो श्री विजय खुराना मुख्य वक्ता थे। गौ संरक्षण फेडरेशन राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष ज्ञान देव आहूजा मुख्य अतिथि एवं पूर्व निशक्तजन आयुक्त राजस्थान सरकार खिल्ली मल जैन की अध्यक्षता मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे फरीदाबाद के डीआर नरूला, डॉ.रवि हांडा, अनिल भाटिया, गुरुग्राम से डॉ.रविन आहूजा, उदयपुर से रमन सूद सहित दौलत राम हजरती और जगदीश खुराना उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता विजय खुराना ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, अपने स्रोत से संचालन करने, रोजगार के अवसर ईंधन के क्षेत्र में क्रांति, गोबर के सदुपयोग, वृक्षों को काटने से रोकने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रांतिकारी विचार विचार प्रकट किये। गौ संरक्षण फेडरेशन राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष ज्ञान देव आहूजा ने गौ सेवा करने गौ माता की कृपा प्राप्त करने कृष्ण भक्ति आस्था और श्रद्धा पर उत्साही विचार प्रकट किए। खिल्ली मल जैन ने जैन समाज एवं साधु संतों के बताएं मार्ग अनुसार गौ सेवा को परमात्मा की सेवा बताया। इस अवसर पर जैन बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ.अनीता सोनी ने सभी का स्वागत किया। संयोजक विष्णु स्वामी ने प्रारंभ में ही प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गौ संरक्षण पर अपने विचार प्रकट किये। आयोजक रमेश कुमार आहूजा एवं संरक्षक जगदीश खुराना, दौलत राम हजरती ने राष्ट्रीय संयोजक विजय खुराना और गौ संरक्षण फेडरेशन राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष ज्ञान देव आहूजा के साथ मिलकर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.विमल कुमार, पशुधन विजय सिंह तुलेड़ा गौशाला अध्यक्ष, महेंद्र कुमार सैनी, जगदीश प्रसाद शर्मा को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला जखराना के संस्थापक संचालक एवं प्रधान सेवक रमाकांत तिवारी का सार्वजनिक सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजन के मध्य में एडवोकेट सुभाष नकड़ा द्वारा मार्मिक बांसुरी वादन किया गया।
आयोजन के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक डॉ.श्रीराम मल्होत्रा, फतेह सिंह यादव, हरिकिशन खत्री, शंभू दयाल जोशी, अनिल कालरा, प्रोफेसर दीपचंद गुप्ता, अनिल शर्मा, रमन गुलाटी, बाबूलाल पोसवाल, केवल कृष्ण अरोड़ा, राजेंद्र शर्मा, प्रेमभूषण अरोड़ा सौरव कालरा, धर्मेंद्र धवन, राजेश मक्कड़, सुरेंद्र नरूला, लक्ष्य दुआ का आयोजन सफल बनाने में योगदान रहा। महिला शक्ति में शिक्षाविद मंजू शर्मा, रेणु मिश्रा, सत्या आहूजा, अंजना मेहता, धर्मी अरोड़ा, कांता शर्मा ने गौ संरक्षण पर विशेष रूचि ली। आयोजन के अवसर पर फल वितरण देवेंद्र छाबड़ा एवं प्रकाश पंकज की ओर से कराया गया, अंत में सभी का आभार संयुक्त संयोजक अशोक आहूजा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद दिनेश शर्मा ने किया, संरक्षण पर कविता एवं विशेष जानकारी श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत की।