जयपुर: हर साल की तरह पंडित हनुमान सहाय शर्मा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जल सेवा समिति चाकसू (घाटगेट वाले) के तत्वाधान में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर मेले में जल सेवा की गई। समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री पंडित राजेंद्र कुमार शर्मा, सचिव पवन कुमार शर्मा एवं उपसचिव दिनेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा मौजूद रहे। यह जल सेवा वंशानुगत लगभग कई वर्षों से चलती आ रही है। अध्यक्ष मुन्ना लाल ने बताया कि उनके पड़दादा जय नारायण शर्मा द्वारा चाकसू की पावन धरती पर यह जल सेवा शुरु की गई, जो की परंपरागत रूप से यह सेवा का निर्वहन समिति के द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य कुलदीप शर्मा, शुभम शर्मा (अधिवक्ता), यश शर्मा, दिनेश शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रिंस शर्मा उपस्थित रहे।
3/related/default