चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले सूरजगढ़ के प्राचीन निशान पदयात्रा का चिड़ावा शहर में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शहर की सीमा में प्रवेश से शहर की सीमा के अंतिम छोर तक अनेकों स्थान पर श्याम बाबा के निशान का स्वागत किया गया। जगह जगह पर श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे सभी निशान के दर्शन करने को आतुर थे। निशान के साथ आगे काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर जलती अंगीठी लिए चल रही थी तो साथ में हजारों की संख्या में पदयात्री डीजे पर श्याम की धुन में नाचते, गाते चल रहे थे। पूरा शहर श्याम के रंग में रंगा हुआ था। हर कोई श्याम का दीवाना नजर आ रहा था। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आगे गुरु कृपा श्याम मंदिर के भक्त सावरमल सैनी-गोपाल सैनी, विजय पंवार, सुभाष, श्यामलाल-रामचंद्र सैनी, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंतरराष्ट्रीय लेखक,पत्रकार, डॉ.शम्भू पंवार, आचार्य धर्मेंद्र तिवारी, सुभाष धाभाई सहित काफी संख्या में उपस्थित महिलाएं, पुरुष, बच्चों, ओर युवाओं ने निशान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्याम भक्त सावरमल-गोपाल सैनी सैनी, विजय पंवार ने निशान की पूजा अर्चना की। सूरजगढ़ श्याम मंदिर के भक्त शिरोमणी मनोहर लाल सैनी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पर्व सूरजगढ़ मोड़ पर पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, राजेश नातवाल, अंतर सिंह श्योराण, पितराम गोयल, महेंद्र ग्राम सेवक, रघुवीर डेला, मास्टर महेंद्र, प्रभु सैनी, शीशराम गोस्वामी, मनोज पुनिया, पवन शर्मा ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता बाबूलाल वर्मा की अगवाई में निशान की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर डॉ.बीएल वर्मा, पार्षद मदन डारा, विकास पायल, पवन गुप्ता, प्रदीप हिम्मतरामका ने पदयात्रियों का स्वागत किया व कबूतर खाना, नया बस स्टैंड पर भी स्वागत किया गया। पूरा कस्बा श्याम के रंग में रंग गया था। श्याम सरकार की जय हो, शीश के दानी की, हारे के सहारे की, तीन बाण धारी की जय हो के जयकारों से आकाश गूंज रहा था। उल्लेखनीय है कि सूरजगढ़ का यह प्राचीन निशान 376 वर्ष से खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर चढ़ाया जाता है। इस बार 377वा निशान द्वादशी को शिखर पर चढ़ाया को जाएगा। प्राचीन निशान का पहला जत्था शुक्ल पक्ष की छठ को भक्त हजारी लाल सैनी की अगवाई में ओर सप्तमी को भक्त मनोहर लाल सैनी की अगवाई में सूरजगढ़ से खाटू धाम के लिए रवाना हुआ।खाटू मंदिर के शिखर पर केवल सूरजगढ़ के प्राचीन निशान को ही चढ़ाया जाता है, जो वर्ष भर लहराता है।
खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर फहराने वाले सूरजगढ़ प्राचीन निशान का भव्य स्वागत
By -
March 07, 2025
0
Tags: