झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्मार्ट, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए एक संकल्पित पहल को सराहनीय बनाने के लिए, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झुंझुनू प्रगति संस्थान एवं इसकी महिला इकाई द्वारा गांधी चौक में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च, शनिवार को किया जा रहा है। आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को और भी सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दें। जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ.दिलीप मोदी एवं सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं व घरोँ की बेटियों और महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में चयनित रंगोली बनाने वाली टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।
झुंझुनू प्रगति संस्थान एवं महिला शाखा द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस और स्मार्ट झुंझुनूं उत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता 8 मार्च को
By -
March 07, 2025
0
Tags: