मृतक बालिका के साथ पूरी सहानुभूति लेकिन साइबर क्राइम करने वाले ठगों को बक्शा न जाए: ज्ञानदेव आहूजा

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (मनीष अरोडा़): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि जिस तरह से रामगढ़ के तेलियावास में घटनाक्रम हुआ है। उसमें कांग्रेस पार्टी के नेता और इंडिया गठबंधन के नेता वर्ग विशेष को साधने और समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं जबकि यह वर्ग विशेष ओएलएक्स ठगी करता है, साइबर क्राइम करता है और इस गांव के 80 परसेंट युवक साइबर क्राइम करते हैं, इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि अलवर के पूर्व सांसद और राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह जिस तरह से पहुंचे हैं और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को साइबर क्राइम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए काम करना चाहिए और प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए कि अलवर भरतपुर में साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस सबसे सख्त कदम उठाए। आहूजा ने कहा कि देश के कई राज्यों में मेवात क्षेत्र के मुस्लिम युवक साइबर क्राइम के मामले में अपराधी है और गिरफ्तार किए गए हैं। यहां बड़े स्तर पर साइबर क्राइम किया जा रहा है और आमजन के द्वारा पुलिस को इसमें सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मृतक बालिका से उनकी सहानुभूति है लेकिन साइबर क्राइम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार से साइबर  अपराधियों का समर्थन और सहयोग करना उचित नहीं है। मेवात क्षेत्र में मुस्लिम समाज विभिन्न अपराधियों में शामिल रहता है। उन्होंने बताया कि सभी मुस्लिम समाज के लोग अपराधी नहीं है। इनमें से 20% लोग ही अपराध में शामिल है जबकि 80% लोग अपराध से दूर रहते हैं लेकिन 20% लोग सभी को बदनाम करते हैं, इसलिए जो भी अपराधी है, उसको बक्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इसके अलावा ज्ञानदेव आहूजा ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी के द्वारा औरंगजेब के समर्थन में बयान दिए जाने पर अफसोस व्यक्त करते हुए उसे जेल में डालने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अबू आज़मी को शर्म आनी चाहिए जबकि खाड़ी देशों के शेख भारत के मुसलमान को मुसलमान नहीं मानते हैं क्योंकि भारत के मुसलमान हिंदू में से मुस्लिम बने हैं, इसलिए उन्हें मुस्लिम के तौर पर नहीं माना जाता है। इसके बावजूद भारत के कुछ लोग जो अपने आप में मुस्लिम माने जाते हैं, उन्होंने औरंगजेब को महान बताया है। उसको बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है। औरंगजेब के समर्थन में बयान दिए जा रहे हैं जबकि औरंगजेब ने अपने पिता की हत्या की, भाईयों की हत्या की।  भारत में हिंदुओं की हत्या की, भारत में मंदिरों को तोड़ा, भारत की संस्कृति को तोड़ा, इसके अलावा भारत में अत्याचार किया। देशद्रोह का काम किया, इसलिए औरंगजेब हत्यारा था, अत्याचारी था, देशद्रोही था। उसकी जय जयकार नहीं होनी चाहिए और जो उसके समर्थन में बोलेगा वह देशद्रोही है। ज्ञानदेव आहूजा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नेताओं का संरक्षण अखिलेश यादव करते हैं, इसलिए इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि यहां जिले में जहां तेलियाबास में मृतक बालिका का मामला भयंकर तूल पड़े हुए हैं, वहीं राष्ट्रीय राजनीति में औरंगजेब पर दिए गए अबू आजमी के बयान को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!