निवाई (लालचंद सैनी): भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को एक निजी गार्डन में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, विशिष्ट अतिथि नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय व अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गूर्जर रहे। समारोह में विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि होली का त्यौंहार अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसको लेकर विधायक वर्मा ने सभी को त्यौहार की शुभकामनाएं प्रेषित की। होली का त्यौहार हमें विभिन्नता में एकता का संदेश देता है। होली के विभिन्न रंगों से हमें यह शिक्षा मिलती है कि जिस प्रकार होली के रंग अलग प्रकार के होते हैं, इसी प्रकार संपूर्ण देशभर के लोग आपस में होली मनाकर एकता का संदेश देते हैं। आपस में हुए मतभेद को भुलाकर हमें होली के पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। होली के पावन पर्व पर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष इसरानी ने कहा कि हमें अपनी बुराइयों को होली दहन के दौरान उसमें जला देना चाहिए। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रसाद शर्मा, पार्षद नितिन छाबड़ा, गिर्राज जाट, छोटू महाराज, अजय पारीक, रामगोपाल सेवलिया, बुद्धराम मीणा, नारायण लाल यादव, रमाकांत शर्मा, आशाराम डोई, बाबूलाल सैनी, रामअवतार घाटी, जयनारायण कुमावत, जितेंद्र विजय, जितेंद्र धारवाल, योगेश जैन व सोनू श्रीमाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा का होली मिलन समारोह आयोजित, एक-दूसरे के गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
By -
March 15, 2025
0
Tags: