निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर इस बार होली का त्यौंहार नहीं मनाया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि डीपीसी और अन्य महत्वपूर्ण मांगे लंबे समय से की जा रही है किंतु अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। पुलिस कर्मियों की पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर सरकार ने कोई भी फैसला नहीं किया है। इसीलिए समस्त पुलिस कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते पुलिस जवानों ने इस बार होली खेलने का बहिष्कार किया है। जवानों की मांग है कि डीपीसी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। पुलिस कर्मियों के वेतन भत्तों में संशोधन, ड्यूटी के दौरान मिलने वाले लाभों को बढ़ाने, कार्य स्थल पर सुविधाओं की प्रमुख मांगों को पूरा करने सहित कई मांगें शामिल हैं। क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा होली नहीं मानने से माहौल फीका रहा। पुलिस लाइन में किसी भी तरह की कोई भीड़ भी दिखाई नहीं दी। हालांकि पुलिस के जवानों ने सोशल मीडिया पर अपनी मांगों को लेकर अभियान भी चलाया था। निवाई थाने में भी पुलिस के जवानों द्वारा होली नहीं खेली गई, जबकि थाने में होली के लिए टेंट लगवाया गया था। होली नहीं खेलने से थाने में कुर्सियां खाली पड़ी रही।
पुलिस जवानों ने नहीं खेली होली, विभिन्न मांगों को लेकर किया बहिष्कार
By -
March 15, 2025
0
Tags: