मोटे अनाज की उपयोगिता विषय पर कार्यशाला का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): निकटवर्ती ग्राम गोनेड़ा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर बुधवार को मोटे अनाज की उपयोगिता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ले. कर्नल (डॉ.) सुपर्ण सिंह शेखावत की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने मोटे अनाज (श्री अन्न) की उपयोगिता, उसके पोषक तत्वों के साथ-साथ उनसे बनने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि महेन्द्र कुमार जैन ने किसानों को मोटे अनाज की विभिन्न फसलों के बारे में बताया। साथ ही मोटे अनाज का क्षेत्र ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की बात कही। विशिष्ठ अतिथि सहायक निदेशक कृषि डॉ.रामजीलाल यादव ने किसानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। डॉ.रामप्रताप ने क्षेत्र में बोई जाने वाली मोटे अनाज की विभिन्न शस्य क्रियाओं के साथ-साथ उनकी प्रजातियों के बारे में बताया। डॉ.रेनू कुमारी गुप्ता ने मोटे अनाज विशेषकर बाजरे में लगने वाली विभिन्न बिमारियों एवं उनकी रोकथाम के बारे में किसानों को बताया। डॉ.सरदारमल यादव ने फसलों में कम से कम रसायनों का उपयोग कर जैविक विधियों का उपयोग करने की सलाह दी तथा रसायनों का स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कार्यशाला में सहायक निदेशक कृषि राकेश कुमार यादव, कृषि अधिकारी लक्ष्मण गुवारिया, सुनील कुमार, राकेश कुमार, शिवेश पाण्डे, कृषि जागृति संस्थान के गोकुल सैनी सहित कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षकों के साथ-साथ करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!