जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): शहर के चौड़ा रास्ता स्थित सिद्ध गणेश मंदिर के समक्ष भव्य फागोत्सव की शाम विघ्नहर्ता के नाम हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ फागोत्सव के मुख्य अतिथि, आध्यात्मिक प्रवक्ता खगुल कृष्ण भारद्वाज ब्रजवासी ने भगवान सिद्ध गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अपने स्वर में गणेश वंदना कर शुभारम्भ किया।
फागोत्सव में गौमाता और कृष्ण भगवान बांसुरी बजाते हुए नाट्य प्रस्तुति ने शमां बांध किया, तत्पश्चात राम जानकी के प्रति वीर हनुमान की अटूट भक्ति की संगीतमय झांकी मनोहारी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खगुल कृष्ण भारद्वाज ने उपस्थित गणेश भक्तों को गणेश जी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा का विधान है, जो भक्त गणेश भक्ति में लीन रहते हैं, उनकी रक्षार्थ भगवान गणेश विघ्न विनाशक बन जाते हैं। सेवायत अशोक धोचक सारस्वत ने मुख्य अतिथि परिवार आध्यात्मिक प्रवक्ता खगुल कृष्ण भारद्वाज संग रीता पाठक और चिरंजीव अर्णव कृष्ण भारद्वाज का पगड़ी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर नागरिक अभिनंदन किया।
गायक कलाकार हेमंत सोनी एंड टीम ने देर रात्रि तक चले भव्य फागोत्सव में फाग के मनोहारी गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मनोज भारद्वाज (पूर्व उपमहापौर), अमर सिंह गुर्जर (पार्षद), बालसेविका दीदी रीता पाठक, जय शर्मा-रामकृष्ण सोनी, समाज सेविका मीना शर्मा, नीतू शर्मा, अर्णव भारद्वाज, नवरत्न शर्मा आदि उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक सेवायत अशोक धोचक सारस्वत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।