केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को पितृशोक

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: केंद्रीय जलवायु, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पितृशोक। अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के देवलोक गमन का समाचार सुन अलवर शोक संतृप्त हो गया। यादव के पिता कदम सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके पिता कदम सिंह कबड्डी के खिलाड़ी रहे, वही राजस्थान के अजमेर में भारतीय रेल सेवा में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे। 1935 में जन्मे कदम सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। यादव के पिता कदम सिंह के अंतिम संस्कार में न केवल अलवर से बल्कि राजस्थान के अलावा देशभर से राजनीतिक शखसियतों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यादव के पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के दिग्गज नेता राव नरवीर सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। यादव के पिता कदम सिंह की अंत्येष्टि में पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सांसद बांसुरी स्वराज, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, विधायक महंत बालक नाथ, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, मोहित यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि कदम सिंह यादव अपने सात्विक  और सादगी पूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!