कोटपूतली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान में महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ.मंजू मौर्य ने कहा कि आज के युग में महिलाओं का परचम धरती से लेकर आकाश तक फैला है। एक महिला ही मनुष्य का नैतिक चरित्र निर्माण करती है। एक महिला ही मां, बहन व पत्नी के रूप में परिवार को सँवारती है। संस्थान प्रभारी एवं राज योगिनी बीके लक्ष्मी बहन ने बताया कि परमात्मा ने ज्ञान का कलश माताओं के सर पर रखा है। आज अंतरराष्ट्रीय ब्रह्माकुमारी संस्था को केवल महिला ही चला रही है, महिलायें हैं, जो स्वर्ग का द्वारा खोलेंगी। आज के युग में महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। बीके मीना बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किये जा रहे महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों की जानकारी दी। समाजसेवी एड.अशोक बंसल ने कहा कि महिलाओं ने आज चहूँ दिशाओं में अपना परचम फहराया है। राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र सभी में महिलायें आगे हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ.मंजू मौर्य का माला पहनाकर तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से एवं ईश्वरीय सौगात भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नन्ही मुनि बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संचालन बीके प्रियंका बहन ने किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ी सभी महिलायें मौजूद रही।
3/related/default