जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): शिव शक्ति सेवा समिति के सचिव पंकज शर्मा ने बताया की होलिका दहन उत्सव क़रीब 31 वर्षों से लगातार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सेक्टर 14 के निवासियो ने हर वर्ष की तरह पूजा के साथ होलिका दहन में सम्मिलित होकर आनंद उठाया। कार्यक्रम मे शिव शक्ति सेवा समिति के संरक्षक नरेंद्र हर्ष, अध्यक्ष एमएल राजपूत, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जांगिड़, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा की अहम् भूमिका रही।
शिव शक्ति सेवा समिति के सानिध्य में कावेरी पथ, मानसरोवर मे मनाया गया होलिका दहन उत्सव
By -
March 15, 2025
0
Tags: