64 लाभान्वित छात्राओं को स्कूटी का किया वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): यहाँ के राजकीय एल.बी.एस. पी.जी. महाविधालय में शनिवार को देवनारायण एवं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन विधायक प्रतिनिधि राधा देवी पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में सत्र 2023-24 के अंतर्गत लाभान्वित छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राधा देवी पटेल ने कहा कि सरकार की यह योजना महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि एक बालिका शिक्षित होती है तो दो परिवारों में खुशहाली आती है। महिला शिक्षा आर्थिक स्वावलंबन के लिये आवश्यक है, जिससे महिलायें आत्मनिर्भर होती हैं। उन्होंने छात्राओं के परिजनों से आह्वान किया कि बालिकाओं को अधिक से अधिक पढऩे में सहयोग करना चाहिये। विशिष्ठ अतिथि कमलेश गुर्जर ने कहा कि यदि महाविद्यालय की छात्राओं का आईएएस में चयन होता है तो 21 हजार तथा आईपीएस में चयन होने पर 11 हजार रूपये अपनी जमा पूंजी से नकद देकर पुरूस्कृत किया जायेगा। वर्तमान समय में महिला शिक्षा की अति आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य डॉ.आर के सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिये स्कूटी योजना महिला सशक्तीकरण के लिये मील का पत्थर साबित होगी। छात्राओं को मजबूत इरादे रखने होंगे। पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आगामी 25 मार्च को सत्र 2023-24 का जिला स्तरीय स्कूटी वितरण व 30 मार्च को सत्र 2024-25 का राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। महाविद्यालय के स्कूटी प्रभारी डॉ.राकेश कुमार यादव ने बताया कि सत्र 2023-24 के अंतर्गत 1450 में से 525 स्कूटी वितरित कर दी गई है। शनिवार को 64 लाभान्वित छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई। संचालन अशोक सिंह ने किया। जबकि अनुभा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूटी समिति सदस्य, महाविद्यालय संकाय सदस्य, लाभान्वित छात्रायें व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!