विधायक हंसराज पटेल समेत अन्य ने की शिरकत

AYUSH ANTIMA
By -
0
*आपसी सौहार्द, एकजुटता व भाईचारा बना रहेगा तो विकास भी तेजी से ह
कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): मुस्लिम समाज कोटपूतली की ओर से शनिवार को रमजान के पवित्र माह के अवसर पर रोजा इफ्तार की दावत कस्बे के दिल्ली दरवाजा स्थित बहादुर शाह गाजी मस्जिद में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ विधायक हंसराज पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस मौके पर नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईयों ने रोजा खोला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पटेल ने कहा कि जिस क्षेत्र में विभिन्न समाजों, धर्मो, वर्गो व सम्प्रदाय के लोगों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता व भाईचारा बना रहता है, वहाँ शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहती है, साथ ही उस क्षेत्र का आर्थिक विकास व प्रगति तेजी के साथ होती है। कोटपूतली में हिन्दू व मुस्लिम समाज के बीच हमेशा से ही एकजुटता व भाईचारा बना हुआ है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल ने इसी प्रकार मिल जुलकर पर्व आयोजित करते रहने का संदेश दिया। अध्यक्षता एसडीएम बृजेश चौधरी ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक़, एसएचओ राजेश शर्मा, पार्षद मनोज गौड़ व पार्षद प्रतिनिधि अनिल शरण बंसल आदि ने भाग लिया। मुस्लिम समाज की ओर से सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मस्जिद के ईमाम अशफाक आलम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान, कांग्रेस आईटी सैल के शाहरूख टांक, इरफान कुरैशी, हनीफ कुरैशी, जावेद कुरैशी, इशाक खान, सद्दाम कुरैशी, नईम खान, शोकत खान, नाजिम खान, सद्दीक मौहम्मद, इलियास खान, शहजाद कुरैशी समेत अन्य मौजूद रहे। 

*विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*

इस मौके पर कुरैशियान विकास समिति की ओर से विधायक पटेल को बहादुर शाह गाजी मस्जिद व कब्रिस्तान परिसर में रोशनी हेतु हाई मास्क लाईट लगवाने, पेयजल हेतु बोरिंग करवाने, दरगाह की चार दीवारी ऊंची करवाने व शाह कमाल दरगाह परिसर में भी हाई मास्क लाईट लगवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसका विधायक पटेल ने उचित समाधान किये जाने का आश्वासन भी दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!