विधानसभा अध्यक्ष के अपमान पर भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला, माफी मांगने की चेतावनी दी

AYUSH ANTIMA
By -
0

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर की गई टिप्पणी को लेकर अजमेर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने डोटासरा से सार्वजनिक रूप से विधानसभा अध्यक्ष से माफी मांगने की चेतावनी दी है। माफी नहीं मांगने पर प्रदेश भर में आंदोलन की किया जाएगा।
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि बीते तीन दिनों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों द्वारा सदन को बाधित किया जा रहा है। विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का अपमान किया गया है। आसन के लिए किया गया अमर्यादित भाषा का प्रयोग निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि वे परिपक्व नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से डोटासरा को इसका जवाब मिलेगा। कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। उन्हें सिर्फ विधानसभा में हंगामा ही करना है। आसन के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आज पुतला जलाया है लेकिन यदि डोटासरा ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
डिप्टी मेयर नीरज जैन ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते जो सम्मान विधानसभा अध्यक्ष को देना चाहिए, वह उन्होंने नहीं दिया। विधानसभा अध्यक्ष के लिए जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने किया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शब्दों का वे प्रयोग कर रहे हैं, निश्चित रूप से कांग्रेस के पतन का कारण बनेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!