नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): मेहनत और लगन का फल मीठा होता है। ये साबित कर दिखाया है ग्राम चतरपुरा के होनहार छात्र विभोर मीणा ने। NEET-UG 2026 में पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराकर विभोर ने पूरे बानसूर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। रविवार को विभोर के निवास पर ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हे साफा बांधकर ओर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।विभोर ने NEET-UG 2026 में 658 अंक हासिल किए। ऑल इंडिया रैंक 968 और एसटी वर्ग में देशभर में 9 वीं रैंक लाकर उन्होने इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विभोर मीणा की ये उपलब्धि सिर्फ एक परिवार की नही, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दायमा, पूर्व सरपंच शिवलाल जाट, सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त डीवाईएसपी पूर्ण सिंह मीणा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शंभू दयाल मीणा, पूर्व पंच इंद्राज जाट, राजेंद्र मीणा, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य प्रेम प्रकाश मीणा, प्रधानाचार्य महावीर सिंह मीणा, नवल किशोर मीणा, पप्पू राम मीणा, अध्यापक हंसराज मीणा, पशुधन निरीक्षक विक्रम सिंह गुर्जर, देशराज नागा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रजापत, रॉकी मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने विभोर मीणा को भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने विभोर की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।गौरतलब है कि विभोर मीणा ने NEET-UG 2026 में 658 अंक, ऑल इंडिया रैंक 968 तथा एसटी वर्ग में देशभर में 9वीं रैंक हासिल कर चतरपुरा और बानसूर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
NEET में ऐतिहासिक सफलता पर विभोर मीणा का भव्य सम्मान, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने किया अभिनंदन
By -
July 19, 2026
0
Tags: