NCR में शामिल हुए राजस्थान के 5 जिले

AYUSH ANTIMA
By -
0



नई दिल्ली/कोटपूतली-बहरोड़ (राहुल शर्मा): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR का दायरा अब राजस्थान में और बढ़ गया है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड अधिनियम 1985 के तहत बड़ा संशोधन करते हुए राजस्थान के 4 जिलों को पूर्ण और 1 जिले की 5 तहसीलों को आंशिक रूप से NCR में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
यह अधिसूचना 2 जुलाई 2026, शुक्रवार को भारत के राजपत्र-असाधारण अंक संख्या 3472 में प्रकाशित की गई।

*राजस्थान से अब NCR में ये जिले शामिल*

1. पूरा अलवर जिला: अलवर, गोविंदगढ़, थानागाजी, लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, राजगढ़, टहला, रामगढ़, नीमराना, बानसूर, प्रतापगढ़ और कठूमर तहसील।

2. पूरा खैरथल-तिजारा जिला: तिजारा, किशनगढ़बास, खैरथल, कोटकासिम, हरसोली, टपूकड़ा और मुंडावर तहसील।

3. पूरा भरतपुर जिला: भरतपुर, बयाना, डीग, भुसावर, कुम्हेर, रूपवास, उखरैन और नदबई तहसील।

4. पूरा डीग जिला: डीग, जुरहरा, कुम्हेर, नगर, सीकरी, कामां, जुरहरा और पहाड़ी तहसील।

5. कोटपूतली-बहरोड़ जिला: आंशिक।
  
NCR में शामिल: बहरोड़, बानसूर, नीमराना, मांडण और नारायणपुर तहसील  
NCR से बाहर: कोटपूतली, विराटनगर और पावटा तहसील।

*क्या होगा असर** 

NCR में शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों में अब NCR प्लानिंग बोर्ड के नियम लागू होंगे। 
इससे आवास, सड़क, मेट्रो और औद्योगिक विकास के लिए केंद्र से विशेष फंड मिलेगा।  
रियल एस्टेट और उद्योग को बढ़ावा, खासकर नीमराना, बहरोड़ और बानसूर में प्रदूषण नियंत्रण और मास्टर प्लान के तहत व्यवस्थित शहरीकरण होगा। दिल्ली पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

पृष्ठभूमि: इससे पहले 2013 की अधिसूचना में राजस्थान से केवल अलवर जिला ही NCR में शामिल था। 13 साल बाद हुए इस बदलाव से राजस्थान में NCR का क्षेत्रफल लगभग 4 गुना बढ़ गया है। सरकार का उद्देश्य दिल्ली-NCR में संतुलित विकास को बढ़ावा देना और आसपास के क्षेत्रों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!