आदिवासी मीना सेवा समिति की हुई बैठक: आगामी 2 अगस्त को होगा प्रतिभावान सम्मान समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी में स्थित मामोड़ धाम पर रविवार को मीना सेवा समिति वालक्षेत्र नारायणपुर की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता रामकंवार मीणा द्वारापुर ने की। इस दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी पीटीआई सुमेर सिंह मीणा ने बताया कि उपस्थित मीणा सरदारों ने सर्वसम्मति से आगामी 2 अगस्त को 8वां प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। उपस्थित मीणा सरदारों के लिए भोजन की व्यवस्था गढ़ी इकाई की ओर से की गई थी। बैठक में संरक्षक रामस्वरूप, अध्यक्ष मातादीन, उपाध्यक्ष बुधाराम, जलेसिंह, प्रो.रामप्रताप हींसला, मामराज हींसला, शिम्भूदयाल चतरपुरा, नवल चतरपुरा, श्रवण, रवि बामनवास, हवासिंह, नत्थू, राजेन्द्र गढ़ी, सुवालाल मांदरी, हरिसिंह विजयपुरा सहित मीणा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!