केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शाहजहांपुर-नीमराना में किया पुस्तकालय व आटा प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


शाहजहांपुर/नीमराना: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को शाहजहांपुर-नीमराना क्षेत्र के दौरे के दौरान कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय विद्यालय में नवस्थापित पुस्तकालय का लोकार्पण किया तथा सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत स्थापित आटा प्रोसेसिंग यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग कर ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। इसके पश्चात भूपेंद्र यादव ने बहरोड़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा स्थापित आटा प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, कृषि उत्पादों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण बढ़ेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सहकारी समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस मौके पर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, पूर्व प्रधान रोहिताश यादव, पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, गिर्राज यादव समाजसेवी, प्रधानाचार्य मुकेश यादव, सरपंच वीरमति यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, मोहित यादव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!