कोटपूतली में कांग्रेस एससी विभाग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



कोटपूतली (राहुल शर्मा): जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक कोटपूतली में जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर मंथन किया गया। साथ ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती सामाजिक असमानता, दलित उत्पीड़न, पिछड़े, वंचित एवं आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

*"संविधान और सामाजिक न्याय हमारी प्राथमिकता"*

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर और हर वर्ग के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ध्येय है। इन नेताओं की रही उपस्थिति
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्रीमती ममता भूपेश तथा एससी विभाग राजस्थान के प्रभारी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, पीसीसी महासचिव देव कसाणा, एससी विभाग के संभाग प्रभारी विकास नागर, जिला प्रभारी कमलेश बैरवा भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस एससी विभाग कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष तारा पूतली और कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश माण्डिया द्वारा किया गया। बैठक में मुनानुद्दीन कुरैशी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, रघुवीर सिंह यादव सेवादल जिलाध्यक्ष, हनुमान सैनी, जिलाध्यक्ष नगर निकाय, श्रीमती मंजू रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रकाश चंद सैनी पूर्व चेयरमैन, सतीश निमोरिया ब्लॉक अध्यक्ष नारेहड़ा, वीके नवल संगठन महामंत्री, गोकुल चंद आर्य पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मेहर सिंह धनखड़ जिलाध्यक्ष सरपंच संघ, जगमाल सिंह यादव प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!