बिरला पब्लिक स्कूल- पिलानी में ऑल इंडिया IPSC अंडर-17 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ*

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विद्या निकेतन बिरला पब्लिक स्कूल (बीपीएस), पिलानी में आज से आईपीएससी (ऑल इंडिया इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) अंडर-17 बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य व गरिमामय शुभारम्भ हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश भर के नामचीन विद्यालयों की फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूजा सिहाग, राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर एवं भारत की अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल पहलवान, कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता, एशियन चैंपियनशिप की कई बार पदक विजेता तथा भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवसरों पर प्रतिनिधित्व कर चुकी है, उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि, बिरला एजुकेशन ट्रस्ट (बीईटी) के निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर (सेवानिवृत्त) रहें। आयोजन स्थल पर विद्यालय की प्राचार्या काजल मरवाह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। विद्यालय के छात्र मास्टर ईशान चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि का परिचय दिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूजा सिहाग ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और जुझारूपन सिखाते हैं। उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या काजल मारवाह ने सभी आगंतुक अतिथियों, कोचों और खिलाड़ियों का स्वागत किया और विद्यालय की इस खेल परंपरा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक बैंड प्रदर्शन भी किया गया, जिसने समारोह में समां बाँध दिया। पाँच दिवसीय इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान पूजा सिहाग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। और अपने अभिभाषण में सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के आरंभ की घोषणा की। इस अवसर पर बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (बीईटी) के निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर, अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय की प्राचार्या काजल मारवाह ने सभी अतिथियों, टीम अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के लिए इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी गर्व का विषय है। खेल, खिलाड़ियों के बीच मैत्री, अनुशासन एवं खेल भावना को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सफल एवं यादगार प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अरूण कुमार खण्डेलिया, पूर्व अध्यक्ष विनोबा, सुमित कुमार, वर्तमान अध्यक्ष विनोबा, विरेंद्र कुमार दहिया, आईपीएससी ओबजर्वर और फुटबॉल कोच, अचला वर्मा, प्राचार्या, बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी; पवन वशिष्ठ, प्राचार्य, बिरला शिशु विहार, पिलानी; डॉ.मनोज कुमार जांगिड़, लाइजनिंग अधिकारी; सुशांत कुमार बराल, प्रधानाध्यापक, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी; महेश चंद पांडे, बर्सर; सदानन्द त्यागी, डीओपीसी तथा मनोरंजन कुमार, एकेडमिक कॉर्डिनेटर सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें लीग एवं नॉकआउट मुकाबलों में भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ, आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कैप्टन उत्पल राज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी टीमों का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। प्रतियोगिता का प्रथम मैच विद्या निकेतन बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोयडा के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के संयोजक विजय सिंह राठौड ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित आईपीएससी सदस्य विद्यालयों की 24 टीमें, लगभग 460 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। पॉच दिनों में प्रतियोगिता के दौरान कुल 43 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच 25 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे तथा दर्शक सोफा स्कोर ऐप के माध्यम से मैचों का लाइव स्कोर भी देख सकेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!